
धीरेन्द्र मिश्रा: लखनऊ।रक्षाबंधन के त्योहार पर फैजुल्लागंज क्षेत्र की बहनो ने सफाई कर्मियो को राखी बांधकर उन्हे मास्क एवं ग्लब्स उपलब्ध कराते हुए उनसे क्षेत्र की नियमित सफाई का वचन लिया। बाल महिला सेवा संगठन के तत्वाधान मे इस तरह की शुरूआत को लेकर सभी सफाई कर्मचारी भाईयो के चेहरे पर खुशी दिखी तो इस मौके पर सफाई कर्मचारियो के सुपरवाइजर अमित कुमार ने कहा कि फैजुल्लागंज की बहनों द्वारा दिए गए इस सम्मान से हम सभी अपने को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जिसपर सफाई कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि वे फैजुल्लागंज को साफ सुथरा रखने में पूरी ताकत लगा देंगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस कार्यक्रम के दौरान बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने कहा कि हमें सफाई कर्मियों के आर्थिक पक्ष व स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता है स्वास्थ्य के मामले में उच्च जोखिम लेकर सफाई कर्मी अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करते हैं ऐसे में सरकार को चाहिए की इनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जरूरी उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराते हुए सफाई कर्मचारियों का भुगतान 7200 रुपए से बढ़ाकर 15000 किया जाना चाहिए।कार्यक्रम में मीना पांडे, आशा मौर्य, लीलावती कुशवाहा, सोना वर्मा, हीरावती मौर्य, सोनी सिंह, मुरली प्रसाद वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !