Breaking News

कलाई पर राखी बांधकर भाईयो से लिया वचन,नियमित करो क्षेत्र की सफाई

धीरेन्द्र मिश्रा: लखनऊ।रक्षाबंधन के त्योहार पर फैजुल्लागंज क्षेत्र की बहनो ने सफाई कर्मियो को राखी बांधकर उन्हे मास्क एवं ग्लब्स उपलब्ध कराते हुए उनसे क्षेत्र की नियमित सफाई का वचन लिया। बाल महिला सेवा संगठन के तत्वाधान मे इस तरह की शुरूआत को लेकर सभी सफाई कर्मचारी भाईयो के चेहरे पर खुशी दिखी तो इस मौके पर सफाई कर्मचारियो के सुपरवाइजर अमित कुमार ने कहा कि फैजुल्लागंज की बहनों द्वारा दिए गए इस सम्मान से हम सभी अपने को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जिसपर सफाई कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि वे फैजुल्लागंज को साफ सुथरा रखने में पूरी ताकत लगा देंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने कहा कि हमें सफाई कर्मियों के आर्थिक पक्ष व स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता है स्वास्थ्य के मामले में उच्च जोखिम लेकर सफाई कर्मी अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करते हैं ऐसे में सरकार को चाहिए की इनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जरूरी उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराते हुए सफाई कर्मचारियों का भुगतान 7200 रुपए से बढ़ाकर 15000 किया जाना चाहिए।कार्यक्रम में मीना पांडे, आशा मौर्य, लीलावती कुशवाहा, सोना वर्मा, हीरावती मौर्य, सोनी सिंह, मुरली प्रसाद वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …