
पटना/मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम में 22 जुलाई को मधुबनी जिला के संभावित उल्का पिण्ड प्राप्त करने वाले तीनों किसानों राजकुमार प्रसाद, बिहारी यादव एवं राजकुमार खतवे को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य हो कि मधुबनी के लौकही अंचल के ग्राम महादेवा में साढ़े 13 किलो वजनी उल्का पिण्ड प्राप्त हुआ था। इस उल्का पिण्ड को बिहार म्यूजियम में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने प्राप्त उल्का पिण्ड का लोकार्पण, लोगों के अवलोकन हेतु किया।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम की विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में म्यूजियम में रखी गयी मूर्त्तियां, सिक्के एवं अन्य सामग्रियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार, प्रधान सचिव विज्ञान एवं प्रावैधिकी हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के
सचिव अनुपम कुमार, अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित बिहार संग्रहालय से जुड़े हुये अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !