डेस्क : भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री सांसद अरूण जेटली के निधन की खबर मिलते ही मिथिला में शोक की लहर दौर गयी। जगह-जगह लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की। संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के अलावे कांग्रेस और अधिवक्तागण भी शामिल थे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद गोपालजी ठाकुर ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। साथ ही भारतीय राजनीति व संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। भाजपा विधायक संजय सरावगी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अरूण जेटली ने वित्त मंत्री के रूप में देश के अर्थनीति को नई दिशा दी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से भी शोक संवेदना व्यक्त की गयी है। संवेदना व्यक्त करने वालों में महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, जीवकांत मिश्र, प्रवीण कुमार झा, डॉ. महेन्द्र नारायण राम, हीरा कुमार झा, चन्द्रशेखर झा बूढ़ाभाई, विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, संतोष कुमार झा, गणेश कांत झा, उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी आदि ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

अधिवक्ता भवन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के प्रखर अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, अरूण कुमार मिश्र, संतोष कुमार सिन्हा, उज्जवल गोस्वामी, बिरेन्द्र नाथ झा, अमर नाथ झा, मो. इरशाद, रामवृक्ष सहनी, बिरेन्द्र कुमार झा, पुरनेन्द्र कुमार मिश्र, राजामुराद, उमेश कुमार साह, रामजी ठाकुर, अशोक ठाकुर, संजीव कुमार, रामबालक यादव, मनोज कुमार, मो. जाहीद हुसैन, किरण कुमारी सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला भाजपा की ओर से लहेरियासराय टावर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिलाध्यक्ष हरि सहनी, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, निर्भय भारद्वाज, मुकुन्द चौधरी, रामचन्द्र प्रसाद, संतोष पासवान, हेमन्त झा, अमरनाथ झा, रामवृक्ष सहनी, भरत सहनी, उमेश चौधरी, तनवीर हसन, ज्योति कृष्ण झा लवली, विकास कुमार चौधरी, संतोष पोद्दार, अविनाश कुमार, श्रवण महतो, तेज नारायण पासवान, डॉ. अमोद झा, प्रेम कुमार मिश्र, पंकज झा, आशुतोष झा, रामउदित चौधरी, जयकिशुन राउत आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा, भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने भी श्री जेटली के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ माँ भारती की सेवा की।

वहीं बिरौल मंडल के अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी, राम कुमार सहनी, प्रेमचन्द्र मंडल, मनोज झा, सीताराम झा, रंजीत झा, निर्मल राय, कौशलेन्द्र आचार्य, सुमनजी आचार्य, राज कुमार कुमर, दुर्गानन्द चौधरी, विनोद चौधरी, रविन्द्र पोद्दार, नवल आचार्य, सोहन चौधरी, पंकज सिंह, प्रेमचन्द्र पोद्दार, शंकर सदा, ताराकांत साह, सत्यनारायण यादव, दीपक पासवान आदि नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बहेड़ी स्थित डाक बंगला में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर गंगा प्रसाद सिंह, मौजे सदा, विष्णुदेव मंडल, मनोज कुमार सिंह, तीरथ यादव, श्रवण सिंह, चन्द्रेश राय, मो. शकीर अंसारी, विजय कुमार सिंह, शुभंकर सिंह, संजय साह सहित दर्जनों लोगों ने संवेदना व्यक्त की। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शंभुनाथ चौधरी पालन, डॉ. बैद्यनाथ झा बैजू, उदित नारायण चौधरी, दयानंद पासवान, रामनारायण झा, मो. अस्लम आदि नेताओं ने संबोधित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !