Breaking News

सौगात :: दिल्ली-दरभंगा एसी सुविधा स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर की घोषणा

डेस्क : रेलवे ने दरभंगा से दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। छठ – दीपावली की छुट्टियों में यात्रियों की काफी भीड़ ट्रेनों में रहती हैं।

इसी को देखते हुए रेलवे द्वारा समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर, छपरा से गोरखपुर के रास्ते दिल्ली और दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या-82410 दिल्ली-दरभंगा एसी सुविधा स्पेशल ट्रेन के रुप में परिचालित किया जाएगा। यही ट्रेन दरभंगा से दिल्ली के लिए 8 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 04023 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल तथा 5 नवंबर को 82409 दरभंगा-दिल्ली एसी ट्रेन के रुप में चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या-82410 दिल्ली-दरभंगा 7 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को दिल्ली से 11 बजे खुलकर अगले दिन 8.30 में दरभंगा पहुंचेगी।

बता दें कि वापसी में ट्रेन संख्या-04023 दरभंगा-दिल्ली एसी स्पेशल 8 अक्टूबर से 5 नवंबर तक दो दिन सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से 12 बजे खुलेगी। तथा अगले दिन दिल्ली 12.40 में पहुंचेगी। एसी स्पेशल ट्रेन में 2 एसी के 4 कोच, 3 एसी के 10 कोच, और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 16 कोच होगा।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …