डेस्क : दरभंगा बार एसोसिएशन के द्वि वार्षिक चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के चौथे दिन मंगलवार तक विभिन्न पन्द्रह पदों के लिए 39 अधिवक्ताओं ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना-अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
एआरओ सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को गहमागहमी के बीच सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, महासचिव पद के लिए निवर्तमान कृष्णकुमार मिश्रा, चन्द्रधर मल्लिक ने नामांकन किया। इससे पूर्व इस महत्वपूर्ण पद पर अरुण कुमार मिश्र और दयानंद प्रसाद ने नामांकन दाखिल कर चूके हैं।

वहीं उपाध्यक्ष सं.- एक के लिए अरुण कुमार अग्रवाल, सं.-दो के लिए सोहन कुमार सिन्हा, अशोक कुमार ठाकुर, मुरारी झा, तीन के लिए सुभाष महतो, अनीता आनंद, सहायक सचिव एक के लिए मुरारी लाल केवट, रहमतुल्लाह खां, सीताराम झा, दो के लिए अजीत कुमार, सैयद आले मेंहदी, खुर्शीद रब्बानी, तीन के लिए चन्दा वर्मा, दिनेश कुमार महथा, मिथिलेश कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए शिवशंकर झा, संयुक्त सचिव भवन के लिए आलोक कुमार

दो, संयुक्त सचिव वित्त के लिए कामेश्वर ठाकुर, अशोक कुमार भगत, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिश्र, मुरारी झा, अंकेक्षक के लिए उज्जवल गोस्वामी, संतोष कुमार झा, सुधीर कुमार कर्ण, कार्यकारिणी पद पर किरण कुमारी, लाला पासवान, मुरारी मोहन, रामकुमार महतो, रंजीत कुमार राम, सरोज कुमार सिन्हा, मनोज कुमार मनमौजी, वरीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर बीरेंद्र कुमार सिंह और अमरेंद्र कुमार चौधरी ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है। देखना यह है कि नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को और कितने अधिवक्ता अपनी दावेदारी दाखिल करते हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !