Breaking News

पीएम मोदी पहले भ्रष्टाचार का गोमुख साफ करें – अखिलेश

लखनऊ ब्यूरो(राज प्रताप सिंह) : नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से चकेरी पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से सीएसए पहुंचे। इससे पहले चकेरी में उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वहां से हेलीकाप्टर से पीएम ने गंगा का हवाई सर्वे कर सच्चाई परखी।

सीएसए विश्वविद्यालय परिसर में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पीएम सीधे नेशनल गंगा काउंसिल की हो रही पहली बैठक में पहुंचे। नमामि गंगे पर आयोजित पहली बैठक पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नकली सफाई को झूठ का चश्मा पहनाया जा रहा है,

पहले भ्रष्टाचार का गोमुख साफ करें। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह ट्विटर पर नमामि गंगे काउंसिल की कानपुर में आयोजित बैठक से पहले किया तंज। कहा, नकली सफाई को झूठ का चश्मा पहनाया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी को सलाह भी दी कि प्रधानमंत्री जी पहले भ्रष्टाचार का गोमुख साफ करें तब कानपुर पहुंचे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …