Breaking News

शपथ ग्रहण के दौरान भाषण देने लेगे कांग्रेस विधायक तो राज्यपाल ने लगाई डांट

नई दिल्ली।महाराष्ट्र के विधानभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आज एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। कांग्रेस विधायक के सी पडवी पद और गोपनीयता की शपथ लेने के दौरान अपनी जनता का आभार जताने लगे, जिससे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नाराज हो गए और उन्हें डांट लगा दी। बाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पडवी जब राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कैबिनेट मंत्री की शपथ ले रहे थे तो लिखित शपथ विवरण पढ़ने के बाद कुछ पंक्तियां मतदाताओं के आभार में बोल गए। कोश्यारी ने कड़े लहजे में तुरंत उन्हें रोका और उन्हें दोबारा शपथ लेने का निर्देश देते हुए  कहा, ‘जो लिखा हुआ है, उसे ही पढ़ें, ऐसे नहीं चलेगा।’ इसके बाद केसी पडवी ने दोबारा मंत्री पद की शपथ ली। बाद में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कांग्रेस नेता को डांट लगाने के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ठाकरे ने मामले को तवज्जो नहीं दी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्यपाल चाहते थे कि नियम और प्रोटोकॉल का पालन हो।’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब एक महीने बाद उद्धव ठाकरे ने 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को शामिल कर अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। मुख्यमंत्री ठाकरे के साथ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो सदस्यों ने 28 नवंबर को शपथ ली थी। एनसीपी के अजित पवार एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने, जबकि पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे ने भी कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

एयरपोर्ट से लापता ‘कद्दू-ब्राउनी’ केस में पुलिस की ढीली जांच पर कोर्ट नाराज़

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो कुत्तों—कद्दू और ब्राउनी—के गायब होने …