डेस्क : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में अब तक कोई कमी देखने को नही मिल रही है।
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
तेल की कीमतों में गिरावट होगी या नहीं मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे हाथ बंधे हुए हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के लिए डाॅ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। एक्साइज ड्यूटी में कटौती नहीं की जाएगी।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘यूपीए गवर्नमेंट ने 1.44 लाख करोड़ रुपये का ऑयल बाॅन्ड इश्यू करके तेल की कीमतों में कटौती की थी। हम यूपीए गवर्नमेंट के ट्रिक का उपयोग नहीं करेंगे। ऑयल बाॅन्ड की वजह से बोझ हमारे ऊपर आ गया। जिस वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती नहीं कर पा रहे हैं।’
निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑयल बाॅन्ड की वजह से राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पिछले पांच सालों में सरकार ने सिर्फ ऑयल बाॅन्ड के ब्याज के रूप में 62,000 करोड़ रुपये भुगतान किया है और अभी 2026 तक 37,000 करोड़ रुपये ब्याज का भुगतान करना है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्याज देने के बाद 1.30 लाख करोड़ रुपये के मूलधन का भी भुगतान करना होगा। अगर हमारे ऊपर ऑयल बाॅन्ड का बोझ नहीं होता तो हम एक्साइज ड्यूटी की कटौती करने की स्थिति में होते। निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘लोगों की चिंता करना स्वाभाविक है। राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर इस पर कोई रास्ता निकालना होगा। एक्साइज ड्यूटी में कटौती नहीं की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !