डेस्क : बेगूसराय जिले के एक महिला डॉक्टर पर किडनी और लीवर निकाल लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर और कर्मी मौके से फरार हो गए।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
आक्रोशित परिजनों ने इसे लेकर डॉक्टर के क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर मुहल्ला स्थित अद्विता क्लिनिक की है।

बताया जाता है कि बरौनी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा वार्ड नंबर एक निवासी दीपक साह की 28 वर्षीय पत्नी तुलसी कुमारीं को डिलिवरी के लिए अद्विता हॉस्पिटल में 15 दिन पहले भर्ती कराया गया था। इस दौरान बच्चे की डिलिवरी सही सलामत हुई लेकिन महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया। जहां महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि महिला का किडनी और लीवर निकाल लिया। इस वजह से महिला की मौत हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन क्लिनिक में पहुंच गये और हंगामा करने लगे। परिजनों ने इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की।

परिजनों का आरोप है कि इस क्लिनिक के महिला डॉक्टर की जगह नर्स ने ऑपरेशन किया और महिला की किडनी और लीवर को निकाल लिया। जिसके कारण महिला की मौत हो गयी। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। पुलिस ने क्लिनिक के डॉक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।

नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इस संबंध में जैसे ही शिकायत मिलेगी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से मृतिका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !