बेगुसराय : बिहार में नई सरकार गठन के बाद लगातार सूबे में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा था. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका था कि अब वो दिनदहाड़े डकैती लूटकांड कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे थे.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बेखौफ अपराधियों के मंसूबे में ब्रेक लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. ऐसे में बेगुसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर दिनदहाड़े हुए बैंक लूट कांड का उद्भेदन कर लिया है.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पटना निवासी मंटू पासवान उर्फ संतोष ,पटना निवासी ओमप्रकाश एवं समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर निवासी करण कुमार के रूप में की गई है. उक्त सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. पकड़े गए अपराधियों के पास पुलिस ने चार देसी कट्टा ,चार कारतूस, लूटी गई बैग, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूटी गई डीवीआर मशीन के साथ-साथ 47 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं.

गौरतलब है कि बीते 3 दिसंबर को बेगुसराय जिले के गड़हरा थाना क्षेत्र के ठाकुरीचक में अपराधियों ने दिनदहाड़े एसबीआई की मिनी शाखा से हथियार के बल पर चार लाख इक्यानवे हजार की लूट की थी. लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक कर्मी के विरोध करने पर पिटाई भी की थी और घटना के बाद कंप्यूटर का डीवीआर भी निकाल कर फरार हो गए थे.
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते वक्त अपराधी हथियार लहराते हुए एवं दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए थे. उक्त घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी एवं मोबाइल सर्विलांस का सहारा ले रही थी. इसी क्रम में बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार के द्वारा सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं मामले की छानबीन शुरू की गई. तब जाकर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !