डेस्क : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है. बेखौफ अपराधियों ने बीती रात बड़ी घटना को अंजाम दिया है. ताज़ा मामला बिहार के दरभंगा से है जहां बेखौफ अपराधियों ने सोना कारोबारी से करोड़ों रुपए के स्वर्ण आभूषण लूटते हुए दर्जनों राउंड गोलियां चलाकर दहशत पैदा की है. साथ ही विरोध करने पर सोना कारोबारी को गोली मारने की खबर आ रही है.
जिस कारोबारी के यहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है वह दरभंगा के सबसे बड़े कारोबारी हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक कि एक साथ कई अपराधी सोना कारोबारी के दुकान में पहुंचे और सोना का लूटपाट करने लगे. इस दौरान अपराधियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की है. इस घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. थाने के 500 मीटर की दूरी पर घटनाा को अंजाम दिया है.

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने दरभंगा शहर के बीचोबीच बड़ा बाजार स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से दिनदहाड़े करीब सात करोड़ के आभूषण लूट लिए। घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने दो दर्जन से अधिक राउंड गोलीबारी की। गोलीबारी कर दहशत फैलाते हुए वे भाग निकलने में कामयाब रहे।
बताया गया है कि बुधवार की सुबह दगरू सेठ ज्वेलर्स की इकाई अलंकार ज्वेलर्स पर पवन कुमार लाठ रोज की तरह दुकान खोल सुबह की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच करीब आठ नकाबपोश अपराधी आए और उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। दुकान में बैठे सभी लोगों को तमंचे की नोक पर रखते हुए तिजोरी खुलवाई। फिर, उसमें रखे सभी आभूषण समेटे और बाहर निकल गए।
लूटपाट के दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और दहशत फैलाते हुए आराम से पैदल ही भागे। आगे कुछ दूर गांधी चौक पर खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर वे भाग निकले।
इनपुट – जागरण
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !