डेस्क : बिहार से सुबह सवेरे बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के बेगूसराय जिले में एक स्कूल बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई. बस में स्कूल के कई छात्र-छात्राएं सवार थे.

घटना बलिया थाना क्षेत्र पोखरिया के पास हुई. घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे को बलिया स्थित एनएच 31 के पास गुरुकुल पब्लिक स्कूल बस पर सवार होकर बच्चे जा रहे थे तभी बस चालक अपना संतुलन खो दिया जिससे बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई. कहा जा रहा है कि बस में 38 स्कूली बच्चे सवार थे.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत राहत बचाव कार्य में जुट गए. पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम भी रेस्क्यू अभियान में लग गई. फिलहाल सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने निकलकर आईं हैं उनमें देखा जा सकता है कि बस पूरी तरह पानी में डूब गई है. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !