डेस्क : लॉकडाउन के बावजूद भी बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी. यही नहीं धीरज के दो साथियों को भी अपराधियों ने गोली मार दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है.
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक युवक की पहचान कैथमा निवासी धीरज सिंह के रूप में की गई है वहीं घायल युवक की पहचान अनिल कुमार एवं बिट्टू कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि मृतक धीरज सिंह अपने सहयोगी अनिल कुमार के साथ खड़ा था उसी दरमियान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी फिर वहां से अपराधी भागने के दौरान रास्ते में ही बिट्टू को भी गोली मार दिया. गोली से तीनों घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दरमियां धीरज सिंह की मौत हो गई. वहीं बिट्टू एवं अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी क्यों तीनों व्यक्ति को गोली मारी है. एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि 3 व्यक्ति की गोली लगने की सूचना मिली है. यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अपराधी किस लिए तीनों व्यक्ति को गोली मारी है जांच की जा रही है. फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !