डेस्क : नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बम होने व उड़ाने की धमकी से बुधवार की रात रेल महकमा में हड़कंप मचा रहा। ट्रेन यात्रियों ने पूरी रात दहशत के साये में सफर किया। ऐसा कोई स्टेशन नहीं जहां इस ट्रेन की जांच नहीं हुई हो। नौगछिया स्टेशन पर करीब दो घंटे तक बम की तलाश में जांच चली। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की नींद तब उड़ गई, जब ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। ट्रेन के यात्री दहशत में आ ही गए रेल प्रशासन में भी खलबली मची रही।

ट्रेन में बम की तलाश में हर यात्रियों को सामान की जांच करानी पड़ी। कई लेयर में जांच के बाद ही यात्रियों को ट्रेन में सफर की अनुमति मिल रही थी। बावजूद रेल महकमा किसी भी अप्रिय घटना होने से इंकार नहीं कर रहा था। दो घंटे की जांच के बाद नौगछि़या से खुली ट्रेन में लगातार जांच चलती रही। हर एक स्टेशन पर जांच चली। यहां तक कि रेल ट्रैक पर पेट्रोलिंग के बाद ही ट्रेन को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक चलाया गया।
- मिथिला खादी का मौलागंज में भव्य शुभारंभ
- शंकर झा द्वारा लिखित ‘छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से शासकीय क्रय’ पुस्तक का DGP ने किया विमोचन
- महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक
- HMV केमिस्ट्री क्लासेज दरभंगा का जलवा बरकरार
- 113 वां बिहार दिवस :: जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, रूपरेखा तय
रात करीब डेढ़ बजे बेगूसराय स्टेशन पहुंची इस ट्रेन में अतिरिक्त बल लगा फिर से जांच शुरू की गई। बरौनी जंक्शन पर भी आरपीएफ व जीआरपी संयुक्त रुप से हर एक यात्री की जांच की। इतना ही नहीं ट्रेन के हर बोगी की सुरक्षा में जवानों की भी तैनाती की गई। यह सिलसिला पाटलीपुत्र स्टेशन तक चलता रहा। ट्रेन के आरक्षित बोगी में सफर कर रहे गुवाहाटी के यात्री कृष्णा मलीन व कर्ण मलीन ने बताया कि बम की सूचना के बाद से यात्री सो नहीं सके हैं। ट्रेन की लगातार जांच चल रही थी। इससे मन में भय बना रहा।

इधर, घटना के बाबत रेल सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के कटिहार से खुलते ही कंट्रोल को धमकी भरी सूचना दी गई कि नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बम फिट कर दिया गया है। कुछ ही देर में उड़ा दिया जाएगा। बचा सको तो बचा लो। इसके बाद ट्रेन को रोक जांच शुरू कर दी गई।

रेल एसपी कटिहार दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि कॉल करने वाले का फोन कॉल ट्रैक किया गया है। न्यूसेंस फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा को लेकर एलर्ट कर दिया गया है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !