डेस्क : कृषि विज्ञान केंद्र में रोजगार उन्मुखी तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। जिला के सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड श्रम संसाधनसेवी के नेतृत्व में आवासीय प्रशिक्षण में आए किसानों को केंद्र के वैज्ञानिकों ने कृषि में रोजगार विषय पर प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र वितरण किया। इस प्रशिक्षण में किसानो के फसलो में किट ब्याधि से बचाव के लिए,निमास्त्र, आग्नेयास्त्र व ब्रह्महस्त्र,बिभिन्न वन्यपौधा के अवयव से बनाने की बिधि से प्रशिक्षण दिया।

उद्यान वैज्ञानिक अम्बा कुमारी ने उद्यान में सब्जी की फसलें लगाने व उन्नत पैदावार बढ़ाने की विधि बताई। गृह वैज्ञानिक डॉ. सिमा प्रधान ने मशरूम फसल उत्पादन से संबंधित प्रयोगिक प्रशिक्षण दी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जीविका के प्रबंधक अमित कुमार ने जीविका द्वारा सामूहिक स्वमसहायता समूह बनाकर कृषि जनित अवयब बनाकर रोजगार से जुड़ने के प्रशिक्षण के उपरांत पूंजी के लिए जीविका द्वारा बैंक से सामूहिक कर्ज लेकर त्वरित रोजगार प्रारम्भ कराए जाने का अश्वासन दिए। वहीं सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !