दरभंगा : छात्र संगठन एआईएसएफ, आईसा, एआईडीएसओ, एमएसयू, छात्र राजद, एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बारिश के बीच ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

सनद रहे कि छात्र संघ चुनाव की तिथि बढ़ा कर छठ पूजा के बाद करने की माँग को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय पर जुझारू आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व सीपीआई कार्यालय से दर्जनों की संख्या में छात्र मिथिला विश्वविद्यालय छात्र-संघ चुनाव 2019-20 की अधिसूचना और विवि प्रसाशन के खिलाप नारा लगाते हुए विवि मुख्यालय पर पहुँचे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
प्रदर्शन का नेतृत्व आइसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, छात्र राजद के प्रवीण कुमार यादव, एमएसयू के अमन सक्सैना व एनएसयूआई के त्रिभुवन कुमार कर रहे थे। प्रदर्शन के उपरांत कुलपति कार्यालय के मुख्य गेट के सामने एआईडीएसओ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई। जिस को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्र संगठनों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना एक विशेष छात्र संगठन को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। मिथिला क्षेत्र के अंदर दशहरा, दीपावली, छठ मुख्य त्योहार माना जाता है। इस दौरान छात्र-छात्राएं महाविद्यालय-विश्वविद्यालय कैंपस से अलग रहते हैं। उस बीच में छात्र संघ चुनाव कराकर आम छात्र-छात्राओं को चुनाव से विवि वंचित करना चाहती है। इस साजिश को हम तमाम वामपंथी, जनवादी, प्रगतिशील संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संघ चुनाव में किस तरह मतदान की प्रतिशत बढेÞ इस हेतु कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करती है। वक्ताओं ने इस आंदोलन को विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।

प्रदर्शन के उपरांत उपकुलानुशासक डॉ. एसपी सुमन के आग्रह पर आंदोलनकारी की एक शिष्टमंडल छात्र कल्याण पदाधिकारी, मुख्य चुनाव पदाधिकारी, कुलसचिव के प्रभार में भू-संपदा पदाधिकारी से वार्ता करने के लिए गया। जहां वार्ता विफल रहा। वार्ता से निकलने के उपरांत सभी संगठनो के नेताओं ने घोषणा किया कि कल से विवि मुख्यालय अनिश्चितकालीन बंद कर हम अपने आन्दोलन को और उग्र करेंगें।

प्रदर्शन में एआईएसएफ के छात्र नेता अवनीश कुमार मोहम्मद मोबीन, अजीत कुमार, शंकर कुमार यादव, आइसा के जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सचिव विशाल माँझी, छात्र नेता मयंक कुमार, राहुल राज, छात्र राजद के जिला उपाध्यक्ष मनीष सम्राट, प्रधान महासचिव, अफजल अहमद, अरमान अशरफ,रमेश रमन, रोहित कुमार, दिलखुश कुमार, लल्लन यादव, ऋषि कुमार, एमएसयू की छात्र नेत्री प्रियंका कुमारी, एआईडीएसओ के ललित कुमार झा, दयानन्द यादव, हरेराम, एनएसयूआई के छात्र नेता प्रलाद सिंहा, राहुल सिंह, क्रांति सिंह, सुमित राय आदि उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !