डेस्क : जन अधिकार पार्टी (लोक.) के ओर से बिहार में बढ़ते अपराध, भष्टाचार, बाढ़ एवं सूखा में अनियमितता तथा न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन के तहत दरभंगा जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष खलिकुजमा उर्फ पप्पू ने किया।

वहीं इस अवसर पर उन्हों ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार मजबूती के बजाय खोखली होती जा रही है पूरे बिहार में जिस तरह हत्या हो रही है कल भी एक व्यक्ति को मैब्बी पुल पर गोली मर दी गई और अपराधी भाग निकले स्वास्थ्य और चिकित्सा के मामले में भी सरकार विफल है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं जिला युवा अध्यक्ष चुनमुन यादव ने कहा बिहार में जिस तरह अपराध हो रहा। आम आदमी की हत्या हो रही है। इससे सरकार को कोई फर्क नही पड़ने वाला है जिस तरह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी चुनाव हारने के बाद भी आम जन के मदद के लिए सक्रिय है। बिहार में असल विपक्ष की भूमिका जन अधिकार पार्टी निभा रही है। वहीं सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष इस्माईल अख्तर ने कहा कि अपराधी को सरकार की संरक्षण प्राप्त है तभी अपराधी बेलगाम है जिस तरह बिहार में बलात्कार हो रहा है उससे सरकार की विफलता का पता चलता है।

दरभंगा में भी मो. कलाम पर जो गोली चली और अपराधी को अभी तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। अगर उसको इंसाफ नही मिला और अपराधी नहीं पकड़े गए तो जन अधिकार पार्टी पूरा दरभंगा बन्द करेगी। मोटरसाइकिल और गाड़ी के चालान लागू कर के पूरे देश में एक भय का माहौल बना दिया गया है। हेलमेट बाइक चालक के लिए बहुत जरूरी है।

जीवन और मृत्यु का सवाल है मगर इतना भारी भरकम चलान जनता कहां से ला कर देगी जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक इस भारी-भरकम चालान का विरोध करती है और करती रहेगी। छात्र परिषद के प्रदेश कार्यकरणी अध्यक्ष दीपक झा, जेडी यादव, मोनू अंसारी, प्रकाश सिंह,विक्की काशिफ, सोनू खान, अंकित आनंद, सोनू कुमार के अलावा दर्जनों भर कार्यकर्ता इस धरने पर मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !