दरभंगा : भारत मौसम विभाग द्वारा दरभंगा एवं आस-पास के जिलों में 27 तारीख को रात्रि से अगले 24 घंटे तक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी किया गया हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया हैं। उक्त सूचना के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी गयी हैं। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर विडियो कान्फ्रेसिंग करके जिला के सभी एसडीओ एवं सीओ को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्हें अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी पूर्ण सतर्कता बरतने, किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और छोटे छोटे बच्चों पर ध्यान रखने हेतु अपील करने को कहा गया हैं।

वहीं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल एवं जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को तटबंधों की सुरक्षा पर नजर रखने का निर्देश दिया गया हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !