Breaking News

पुलवामा अटैक :: बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा – आपकी तरह ही मेरे दिल में भी धधक रही है ज्वाला

डेस्क : एक दिवसीय बिहार दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल लालजी टंडन पीएम मोदी का स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत कई और नेता भी मौजूद थे. 

पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर रुकने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से बेगूसराय के लिए रवाना हो गए. फिलहाल पीएम मोदी बरौनी कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंच गए हैं. उनके साथ राज्यपाल लाल जी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद है.

पुलवामा हमला पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- जो आग आपके दिल में है वो मेरे दिल में भी है. पटना के शहीद रतन कुमार ठाकुर और संजय कुमार सिन्हा को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

पीएम ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ उनकी पूरी संवेदना है. पीएम ने कहा, ” मैं अनुभव कर सकता हूं कि आपके और देशवासियों के दिल में कितनी आग है…जो आग आपके दिल में है वही आग मेरे दिल में है.” पीएम ने जननायक कर्पूरी ठाकुर और बेगूसराय से सांसद रहे भोला ठाकुर को भी याद किया.

बिहार की राजधानी पटना को देश के लिए गौरव बन चुके मेट्रो की सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बरौनी से इस योजना का शिलान्यास किया. इस दौरान उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे. 13 हजार 365 करोड़ की लागत से बनने वाला पटना मेट्रो बिहार में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर बदलकर रख देगा. इसकी परियोजना की लंबाई 31.39 किलोमीटर होगी.

पीएम ने कहा कि वह पटनावासियों को बधाई देते हैं क्योंकि पाटलिपुत्र अब मेट्रो रेल से जुड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि 13 हज़ार करोड़ रुपये की इस परियोजना को वर्तमान के साथ भविष्य को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है, ये मेट्रो प्रोजेक्ट तेजी से विकसित हो रहे पटना शहर को नई रफ्तार देगा.

Check Also

कार्यपालक सहायक विवेक कुमार के स्थानांतरण पर भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

डेस्क : बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी प्रखंड के आपूर्ति कार्यालय के कार्यपालक सहायक विवेक कुमार …

दिनदहाड़े हुए लूटकांड का उद्भेदन, 4 आर्म्स 4 कारतूस के साथ 5 गिरफ्तार

बेगुसराय : बिहार में नई सरकार गठन के बाद लगातार सूबे में आपराधिक घटनाओं का …

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2 और गोली से जख्मी अस्पताल में भर्ती

डेस्क : लॉकडाउन के बावजूद भी बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. ताजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *