Breaking News

सौभाग्य योजना के तहत हर गरीब को फ्री दिया जाएगा विद्युत कनेक्शन, कार्यक्रम की तैयारी में जुटा विद्युत विभाग

चकरनगर/इटावा,(डॉ0 एस.बी.एस.चौहान) : अब बिना कनेक्शन बिजली नहीं जला पाएंगे। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में कैम्प लगाकर निशुल्क कनेक्शन देने की योजना बनाई है और इस पर अमल भी शुरु किया जा रहा है। इसके तहत 31 दिसंबर तक कैम्प लगाकर बिजली विभाग निशुल्क कनेक्शन देगा। इससे ग्रामीणों को बिजली मिलेगी और विभाग को भी बिल मिलेगा। इस योजना पर काम भी शुरु कर दिया गया है।

बिजली विभाग का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली पहुुंच गई है वहां काफी लोगों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं। इन लोगों को कनेक्शन लेने में परेशानी न हो इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाए जाएंगे और इन कैम्पों में निशुल्क कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इसे एक अभियान के रुप में चलाया जाएगा। इस संबंध में सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ही ऐसे लगभग हजारों उपभोक्ता हैं जिन्होने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है। इन्हे विभाग की ओर से यह अवसर दिया गया है कि वे इन कैम्पों में आकर निशुल्क कनेक्शन ले लें। यह कनेक्शन सौभाग्य योजना में दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में विधुत वितरण के तहत तीन तहसीलों में 114 कैम्प लगाए जाएंगे। इसी तरह विधुत वितरण खंड द्वितीय में 112 कैम्प लगाए जाएंगे। जिनमें निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होने उपभोक्ताओं से यह अपील भी की है कि वे इन कैम्पों में आकर कनेक्शन ले लें जिससे वे परेशानी से बचे रह सकें।

अधिशाषी अभियंता ग्रामीण पीएम प्रभाकर ने भी उपभोक्ताओं से इन कैम्पों में आकर निशुल्क कनेक्शन लेने की अपील की है।

छुट्टी के दिन जमा होंगे बिल

बिजली विभाग के कार्यालय में छुट्टी के दिन भी बिल जमा किए जा सकते हैं। अधिशाषी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए 12 व 13 दिसम्बर को माह के द्वितीय शनिवार व रविवार को कैश काउंटर खुले रहेंगे इन पर उपभोक्ता अपना बिल जमा कर सकते हैं। उन्होने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है।

जेई भरेह कुलचंद्र प्रकाश ने बताया के सौभाग्य योजना के तहत हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में सैकडों लोग रह गए हैं कि जिनके कनेक्शन अभी नहीं हो पाए हैं उनके पास समस्या आने जाने की रही हो, समय न रहा हो, पैसे का अभाव रहा हो याकि उन्हें जानकारी ही ना हो कोई भी वजह हो सकती है कि जिसके चलते कनेक्शन न करवा पाए हों तो हमारी सरकार और शीर्षस्थ अधिकारी दिन रात मेहनत करने में जुटे हुए हैं और उनका यह प्रयास है कि कोई भी ग्रामींण विद्युत प्रकाश अछूता न रहे हम स्थानीय अधिकारी/कर्मचारी गांव-पुरा-पालों में कैंप लगाकर कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे।अपने ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए हम डोर टू-टू डोर भी जाने के लिए तैयार रहेंगे। सौभाग्य योजना के तहत फ्री कनेक्शन की व्यवस्था है। जेई कुलचंद्रप्रकाश ने बताया कि हमारे चकरनगर एसडीओ महोदय ने चकरनगर संबंधित सभी स्टाफ को निर्देश देते हुए सावधान कर दिया है कि जैसे ही मीटर और स्टेशनरी एक-दो दिन में आ जाती है वैसे ही सक्रियता के साथ बिंदास कार्य को संपादित करें संपादित कर शासन और प्रशासन की मंशा में अपना सहयोग और योगदान प्रदान कर स्कीम को प्रभावी करें। एसएसओ चकरनगर सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत हम सब स्टाफ खासकर गरीब तबके के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए सौभाग्य योजना के तहत हर गरीब को राहत पहुंचाने का कार्य करेंगे उक्त अधिकारियों ने विद्युत विभाग में बकायेदारों से अपील की है कि समय पर अपना भुगतान कर दें ताकि कनेक्शन का विच्छेदन या आरसी से संबंधित कार्यवाही न करनी पड़े।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *