(डॉ0एस0बी0एस0 चौहान) चकरनगर(इटावा), खुद को सीआईडी CID भिण्ड में निरीक्षक बता कर जनपद मुख्यालय भिण्ड के ही ग्राम नुनाहटा निवासी एक युवती से विवाह रचाने जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल लड़की के परिजनों को संदेह हो गया था कि दूल्हा फर्जी स्पेक्टर है। देहात थाना प्रभारी देशबंधु सिंह तोमर ने बताया शैलेंद्र सिंह परिहार पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम बिठौली जो जनपद इटावा में स्थित है ने खुद को सीआईडी CID का निरीक्षक बताते हुए भिंड जिले के ग्राम नुनाहटा की रहने वाली एक युवती से सगाई कर ली थी लड़की के परिजनों को जैसे ही पता चला कि दूल्हा सीआईडी CID में नहीं है। तभी उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
सूत्रों की मानें तो दहेज के लालच में उसने खुद को फर्जी सीआईडी CID निरीक्षक बताया पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार ही नहीं कर लिया है बल्कि उसके कब्जे से पिस्टल और वर्दी के अलावा नेम प्लेट भी बरामद कर ली है, जबकि वहां भी पकड़े जाने के बाद भी पुलिस को रहस्य छुपाते हुए उसने अपने को जनपद इटावा के थाना बिठौली का रहने वाला बताया जबकि थाना बिठौली से संपर्क करने के बाद पता चला कि यह व्यक्ति जितेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह खंगार निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा जिला जालौन का निवासी है। क्या अब पुलिस इसके ऊपर झूठा पता बताने के लिए भी कार्यवाही करेगी?
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !