दरभंगा (सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट) : स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ों की जेवरात की लूट के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरफ्तारी की बात कही और कहा कि सभी गिरफ्तार लोग दरभंगा जिला के हीं हैं।

उन्होंने बताया कि इनलोगों के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, 200 ग्राम गांजा, 20 पत्ता नशे की गोली, घटना में उपयोग किए गए दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार लोगों में मदारपुर के भूषण सहनी, कन्हैया कुमार, केशव कुमार, राजकुमार साह, पवन कुमार साह सभी मदारपुर हैं और गणेश कुमार मुगलपुरा और राजू उर्फ शाका उर्फ पोठिया मौलागंज का रहने वाला है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकैती की घटना को अंजाम देने में कन्हैया साह ने मुख्य लाइनर के रूप में काम किया। वे एक साल पहले तक बाकरगंज में अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के यहां कारीगर का काम करता था। जिसके कारण उसका मेसर्स अलंकार के यहां आना-जाना था। बाद में उसने अपनी दुकान खोल ली।

दुकान में भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण का पता होने के कारण उसके मन में लालच जाग गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कन्हैया साह ने इस मामले में जयनगर के एक सातिर अपराधी दिनेश यादव को शामिल किया।

फिर दुकान के कारीगर केशव साह को प्लान में शामिल किया और उसने अपने मित्र भूषण सहनी का रिश्तेदार हाजीपुर के मनीष सहनी से बातें की।

वे पहले भी सोना लूटकांड का अंजाम दे चुका था और सभी लोगों को उसने मदारपुर में बुलाया। एक रात पहले वे लोग मदारपुर पहुंच गए और पुलिस के मुवमेंट पर नजर रखे हुए थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाहर जिला से आए अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया और उसके बाद अलग-अलग रास्तों से वे लोग लौट गए। उन्होंने बताया कि अभी तक के अनुसंधान में 7 स्थानीय अपराधी, 6 हाजीपुर और 3 जयनगर के अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के बयान के आधार पर जगह-जगह छापामारी की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !