नई दिल्ली : बिहार प्रदेश जदयू के संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से दिल्ली में अवस्थित उनके आवास पर मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली में राजेश्वर राणा ने जदयू के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली मुलाकात में बुके भेंट कर सम्मानित करते हुए बधाई दी।

राजेश्वर राणा ने आगे कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से अब दल और मजबूत होगा। ललन सिंह के सांगठनिक अनुभव का फायदा पार्टी को मिलेगा साथ ही राष्ट्रीय क्षितिज पर जदयू का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। साथ ही साथ पूरे देश में दल का विस्तार मजबूती से होगा।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !