डेस्क : दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी बस पलटने की घटना सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक है घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर इलाके के बरजी की है जहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में सवार दर्जनों यात्री के घायल होने की सूचना है। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी, निजी नर्सिंग होम और एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस मधुबनी से जयपुर की ओर जा रही थी। तभी इसी दौरान एनएच पर अनियंत्रित होकर बस पलट गयी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर मोतीपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे जिसके बाद बस में सवार यात्रियों को निकाला गया और इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में एडमिट कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !