Breaking News
Home / दिल्ली / नई दिल्ली / मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रामोजी राव ‘मर्डोक’ का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रामोजी राव ‘मर्डोक’ का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

रामोजी राव (फाइल फोटो)

डेस्क। सुबह-सुबह एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। खबर है कि ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 87 वर्षीय रामोजी राव को तबियत खराब होने की वजह से शुक्रवार को हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि इलाज के दौरान शनिवार सुबह 3.45 बजे वो दुनिया से चल बसे। रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

 

 

भारत के मीडिया लीजेंड रामोजी राव के निधन के साथ एक युग का अंत हो गया है। रामोजी राव भारत में प्रादेशिक मीडिया के जनक कहे जाते हैं। उन्होंने 90 के दशक में ETV नेटवर्क की स्थापना की। ETV तेलुगू न्यूज शुरू करने के बाद उन्होंने कई अन्य भाषाओं में प्रादेशिक न्यूज और एंटरटेनमेंट चैनल लॉन्च किए। रामोजी को भारत का रुपर्ट मर्डोक भी कहा जाता है।

 

रामोजी ने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी – PM मोदी

मीडिया लीजेंड रामोजी राव के निधन पर PM मोदी ने दुख जताते हुए X पर लिखा ‘वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे।’दुनिया में मीडिया मुगल के नाम से मशहूर हैं।

 

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

एयरपोर्ट से लापता ‘कद्दू-ब्राउनी’ केस में पुलिस की ढीली जांच पर कोर्ट नाराज़

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो कुत्तों—कद्दू और ब्राउनी—के गायब होने …

भरोसे की चाबी’ बनी चोरी की मास्टर—3 करोड़ के गहने उड़ाने वाली घरेलू सहायिका रजाई में छिपी मिली

नई दिल्ली: राजधानी के शालीमार बाग इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, …