डेस्क : अद्वैत क्रिया योग पीठ की स्थापना दिवस के अवसर पर आशा कमल पब्लिक स्कूल हरिपुर दरभंगा में श्री श्री श्री १००८ स्वामी सूर्यानंद परमहंस जी महाराज के द्वारा परमात्मा से सीधा साक्षात्कार हेतु क्रिया योग के विशेषताओं पर विशिष्ट ज्ञान प्रदान की गई।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा की क्रिया योग के द्वारा मनुष्य अपने अंदर की समस्त शक्तियों को गुरु कृपा से जागृत कर परमात्मा को प्राप्त हो जाता है ब्रह्मांड की सारी शक्तियां सुशुप्त अवस्था में शरीर के अंदर अवस्थित सात चक्रों में समाहित रहती है।

जब क्रिया योग के द्वारा हम अपनी शक्तियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुए मूलाधार चक्र से सहस्रार तक की यात्रा कर लेते हैं तो सारी प्रकृति को अधीनस्थ कर सही अर्थों में पुरुषार्थ को प्राप्त होकर अपने परमात्मा से संयुक्त होकर परम उपलब्धि को प्राप्त होते हैं।

योग का अर्थ जोड़ अर्थात् वृद्धि होती है। वृद्धि अर्थात शक्ति की वृद्धि। शक्ति को पाकर हम परम ज्ञान को उपलब्ध हो जाते हैं और तत्पश्चात परमानंद की प्राप्ति होती है। जो जीवन का परम लक्ष्य है।

इस अवसर पर डॉ कमल किशोर, डॉ मोहन कमल, अखिलेश भट्ट, रजनीकांत, विद्यासागर, जितेंद्र प्रसाद एवं सभी शिष्य समेत हजारों लोगों ने भजन एवं प्रवचन सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !