Breaking News

कृषि कर्मण पुरस्कार से आज नवाजा जाएगा यूपी

तिलहन एवं खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिलने जा रहा तीन करोड़ रूपये का कृषि कर्मण पुरस्कार


राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो।तिलहन से लेकर खाद्यान्न उत्पादन तक में कीर्तिमान बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो जनवरी को उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत करेंगे। कर्नाटक के तुमकुर जिले में होने वाले एक समारोह में रिकार्ड तिलहन उ‌त्पादन के लिए दो करोड़ का प्रतिष्ठित कृषि कर्मण पुरस्कार और खाद्यान्न की उत्पादकता में बेहतर प्रदर्शन के लिए एक करोड़ का नकद सांत्वना पुरस्कार यूपी को दिया जाएगा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश ने तिलहन उत्पादन श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को दो करोड़ रुपये का कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जा रहा है। साथ ही कुल खाद्यान्न उत्पादन में लगभग 30 लाख टन की वृद्धि हासिल करने पर एक करोड़ रुपये का कृषि कर्मण (सांत्वना) पुरस्कार दिया जा रहा है। श्री शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी प्रदेश ने उल्लेखनीय कार्य किया है और अब तक 1.87 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ दिलाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत महराजगंज के किसान रमेश कुमार मिश्र एक़ करोड़वें लाभार्थी किसान के रूप में चिन्हित किए गए हैं। किसान सम्मान निधि के देश के एक करोड़वें किसान के रूप में चिन्हित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराजगंज के काश्तकार रमेश कुमार मिश्र को भी पुरस्कृत करेंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …