दरभंगा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर बेनीपुर से शनिवार को पल्स पोलियो जागरूकता को लेकर करीब पांच सौ बच्चों ने रैली निकाली. जो माधोपुर ग्राम होते हुए वापस विद्यालय पहुंची. रैली में बच्चों की ओर से पोलियो की दो बूँद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार नारा लगाया गया. इस रैली को डीआईओ डॉ एके मिश्रा, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार प्रभाकर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मौके पर डीआइओ ने बच्चों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा. साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर एक भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित नहीं रहे इस पर नजर रखने की बात डीआईओ ने कही. डॉ मिश्रा ने बताया कि 20 से 24 जनवरी तक पुरे जिला में चिन्हित जगहों पर सात लाख छह 96 घरों में जाकर छह लाख 44 हजार 20 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

रैली के पश्चात बच्चों को पल्स पोलियो, एवं नियमित टीकाकरण पर उन्मुखीकरण किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने बिहार का मानचित्र बनाया. यूनिसेफ एसएमसी शशि कांत सिंह ने बताया कि इस विद्यालय का राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में भागीदारी काफी सराहनीय है.
प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार प्रभाकर ने कहा कि विद्यालय में साफ- सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी बच्चों को हमेशा उपलब्ध कराई जाती है.

मौके पर ओमकार चंद्र, पंकज कुमार, देवेश्वर चौधरी, मो. कमरे आलम, सुधा खा, नीतू झा, मो. निजामुद्दीन, श्रीमुखी कुमारी, ललित कुमार यादव, राजेश कुमार झा, गीता कुमारी आदि मौजूद थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !