झंझारपुर मधुबनी/डॉ.संजीव शमा : वसंत पंचमी की तैयारी को लेकर अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा विगत वर्षों की भांति तैयारियां शुरू कर दी गई है। आगामी तीस जनवरी को मनाया जाएगा सरस्वती पूजा। क्षेत्र के मूर्तिकार माँ सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अनुमंडल क्षेत्र के रघुनन्दनपुर,तुलापतगंज ,ताजपुर,लँगड़ा चौक, संस्कृत पाठशाला,नगर पंचायत के बेलारही गांव सहित दर्जनों स्थानों पर मूर्तिकार एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रतिमा निर्माण की तैयारी अंतिम चरण में है। बेलारही के मूर्तिकार चतुरानन पंडित बताते हैं कि छात्रों एवं विभिन्न पूजा समितियों के मुताबिक उनके ऑर्डर के अनुरूप प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है ।

माँ सरस्वती की प्रतिमा बनाते मूर्तिकार
मूर्तिकार भरत पंडित ने बताया कि पूजा की नजदीकियां को देखते हुए दिन रात मेहनत कर सपरिवार मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे हैं । सिर्फ रंग-रोगन का काम शेष है । जिसे समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रसन्नता जहिर करते हुए बताया कि पिछले साल के मुताबिक इस वर्ष मौसम भी साथ दे रहा है । सरस्वती पूजा को लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
वसंत पंचमी के मौके पर अनुमंडल के कोठिया गांव में कामत टोल के युवा सरस्वती पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी विद्या की देवी माँ शारदे की पूजा अर्चना किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !