Breaking News

किलकारी दरभंगा के बच्चों ने विविध परिधानों में किया श्रृखंला निर्माण, ड्रोन कैमरे में कैद हुई मनमोहक दृश्य

डेस्क : बिहार बाल भवन किलकारी दरभंगा के द्वारा रविवार को होने वाले मानव श्रृंखला निर्माण के अभ्यास के लिए शनिवार को विविध परिधान में बच्चों ने श्रृखंला का निर्माण कर एकता का, जल जीवन हरियाली का, नशा मुक्ति का संदेश दिया.

इस श्रृखंला का निर्माण कर्पूरी चौक पर किया गया जिसमें लगभग 100 बच्चों ने हिस्सा लिया.

विविध संदेश लिखी टोपींयां, पट्टे पहने बच्चों की श्रृखंला एक ओर तो एक ओर विविध राज्यों की वेष-भूषा काफी मनोहारी लग रही थी.

इस श्रृंखला के मध्य जल जीवन हरियाली का संदेश देती रंगोली का निर्माण भी रंगों से किलकारी के प्रशिक्षक

चांदनी कुमारी, रामउद्गार पासवान,काजल कुमारी, राधा देवी द्वारा किया गया. इस पूरे कार्यक्रम को ड्रोन कैमरे से कैद कर लिया गया.

मौके पर डी. पी. ओ.( समग्र शिक्षा अभियान ) संजय देव कन्हैया, किलकारी के लेखा पदाधिकारी आंनद किशोर को साथ सभी प्रशिक्षक मौजूद थे..

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …