पटना (संजय कुमार मुनचुन) : 15 साल के रोहित की हत्या प्रेम-प्रसंग में तीन आरोपियों ने मिलकर कर दी थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को दीघा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दबोचे गए आरोपियों में आरव उर्फ हार्लिक्स, अमर उर्फ मुंशी व रोशन कुमार है। सभी दीघा इलाके के रहनेवाले हैं।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
इस घटना में मुख्य भूमिका लड़की के चचेरे भाई आरव उर्फ हॉर्लिक्स ने निभाई।उसी ने सारी योजना बनाई। रोहित की हत्या 20 जनवरी की रात दीघा थाने के गंगा किनारे कर दी गयी थी।

एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरव उर्फ हार्लिक्स की चचेरी बहन से रोहित का प्रेस-प्रसंग चलता था।आरव ने कई बार रोहित को माना किया था। एक बार दोनों को हार्लिक्स ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। 20 जनवरी की रात करीब दस बजे रोहित अपनी प्रेमिका के बुलाने पर मिलने गया था। तभी हार्लिक्स, उसका दोस्त अमर व रौशन उसे दबोच लिया। उसके बाद घाट किनारे ले जाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहित का शव अहले दिन सुबह में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जामकर हंगामा मचाया था। दबोचे गए तीनों आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !