Breaking News

प्रेम-प्रसंग में 15 वर्षीय रोहित की हुई थी हत्या, प्रेमिका के चचेरे भाई समेत तीन गिरफ्तार

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : 15 साल के रोहित की हत्या प्रेम-प्रसंग में तीन आरोपियों ने मिलकर कर दी थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को दीघा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दबोचे गए आरोपियों में आरव उर्फ हार्लिक्स, अमर उर्फ मुंशी व रोशन कुमार है। सभी दीघा इलाके के रहनेवाले हैं।

इस घटना में मुख्य भूमिका लड़की के चचेरे भाई आरव उर्फ हॉर्लिक्स ने निभाई।उसी ने सारी योजना बनाई। रोहित की हत्या 20 जनवरी की रात दीघा थाने के गंगा किनारे कर दी गयी थी।

एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरव उर्फ हार्लिक्स की चचेरी बहन से रोहित का प्रेस-प्रसंग चलता था।आरव ने कई बार रोहित को माना किया था। एक बार दोनों को हार्लिक्स ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। 20 जनवरी की रात करीब दस बजे रोहित अपनी प्रेमिका के बुलाने पर मिलने गया था। तभी हार्लिक्स, उसका दोस्त अमर व रौशन उसे दबोच लिया। उसके बाद घाट किनारे ले जाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहित का शव अहले दिन सुबह में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जामकर हंगामा मचाया था। दबोचे गए तीनों आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

Check Also

पटना जंक्शन पर शराब पार्टी, रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 गिरफ्तार

डेस्क। पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

BPSC TRE 3.0 :: शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक को लेकर लिया बड़ा फैसला

डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) को रद्द कर दिया …