दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित कर जिला में अवस्थित मौलाना अब्दुल राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (मानू) परिसर में बुनियादी सुविधाएँ तेजी से बहाल करने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंतागणों को दिया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि मानू में राज्य के विभिन्न जिलों सहित राज्य के बाहर से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते है। इसलिए यहाँ आने वाले विद्यार्थियों के सुविधा हेतु सभी आवश्यक बुनियादी संरचनाएँ प्राथमिकता के तौर पर विकसित की जा रही है। मानू कैम्पस में पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने हेतु उच्च क्षमता का इंण्डिया मार्का – 2 चापाकल गाड़ने की कार्रवाई कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी., दरभंगा द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही कैम्पस के सभी पहुँच पथों की मरम्मति करने की कार्रवाई पथ प्रमण्डल/ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा किया जा रहा है। वहाँ एक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मानू कैम्पस एवं आस-पास पूरी रोशनी हेतु वहाँ हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने हेतु कार्यपालक अभियंता(विद्युत), भवन प्रमण्डल, दरभंगा को निदेशित किया गया है।

वहीं स्थानीय लोगों की माँग पर उस क्षेत्र में बैक की शाखा/ए.टी.एम. भी संस्थापित कराने हेतु एल.डी.एम., दरभंगा को निदेशित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 06 फरवरी 2020 को मानू कैम्पस एवं चन्दनपट्टी/प्रेमजीवर गाँवों में जाकर वहाँ विकास कार्यों की प्रगति की ऑन द स्पॉट समीक्षा की जायेगी।
कार्यपालक अभियंता एल.ए.ई.ओ., दरभंगा को असराहा पूर्वी कब्रिस्तान के अवशेष भाग की घेराबंदी पूर्ण कराने को कहा गया। जिला पंचायती पदाधिकारी को उक्त गाँवों में सरकार के सात निश्चय योजनाओं यथा नल-जल योजना का क्रियान्वयन करने को कहा गया है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा को सभी संबंधित विभागों के कार्यालय प्रभारी/कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर विकास कार्य का तीव्र गति से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी., दरभंगा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो0 रिजवान अहमद आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !