दरभंगा : स्थानीय पब्लिक स्कूल दरभंगा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में प्रधानमंत्री की योजना परीक्षा पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर वैजयंती खेड़िया ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों को शांत रहना चाहिए और गुस्सा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को चाय-कॉफी की जगह दूध और सूप लेना चाहिए। महापौर ने बच्चों के विकास के लिए आउटडोर गेम्स की व्यवस्था किये जाने पर बल दिया।

इस मौके पर समिति की अध्यक्ष नीलम पंसारी, सचिव मधु सरावगी, नीलम बजाज, राधा पोद्दार, सुलोचना केडिया, कोषाध्यक्ष मधु चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन नवनीत रिंकी ने किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !