दरभंगा : सदर प्रखंड के लोआम गांव में एक बगीचे से सोमवार की सुबह एक महिला की लाश उसकी साड़ी से ही लटकी पायी गयी।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
इसकी खबर स्थानीय लोगों ने सदर थाना को दी। मौके पर थानाध्यक्ष सदलबल पहुंचे और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने पत्रकारों को बताया कि महिला की पहचान की जा रही है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस लोगों से सम्पर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !