दरभंगा : जिला में गैर संचारी रोग के तहत स्क्रीनिंग किये गये मरीजों के डिटेल की प्रवृष्टि एंड्रवाइड टैब पर की जायेगी. यह प्रवृष्टि संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र के एएनएम करेगी. इसके लिये विभाग की ओर से एनएम को टैब दिया गया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसके पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से 18 फरवरी को एंड्रवाइड एनसीडी एप्लीकेशन पर प्रशिक्षण को लेकर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने संबंधित चिकित्सा प्रभारी एवं हैल्थ मैनेजर को पत्र के माध्यम से सूचित किया है.
- गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत चिन्हित लोगों का स्क्रीनिंग डिटेल की प्रवृष्टि एंड्राइड टैब पर करेगी एएनएम
- अलीनगर, बेनीपुर, घनश्यामपुर व गौड़ाबौराम प्रखंड में एंड्रवाइड एनसीडी एप्लीकेशन को ले प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 को
- घर- घर जाकर आशा लोगों के शुगर, बल्ड प्रेशर, कैंसर, कुष्ठ आदि रोग के बारे में कर रही पूछताछ
इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीनगर, स्वास्थ्य अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौड़ाबौराम के एएनएम को प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समन्वयक एवं प्रशिक्षित एएनएम एएनएम को प्रशिक्षित करेंगे. विदित हो कि सभी प्रखंडों में पिछले एक फरवरी से 15 मार्च तक गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत आशा लोगों के घर- घर जाकर लोगों के कैंसर, कुष्ठ, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि रोगों के बारे मे जानकारी ले रही है. संबंधित व्यक्ति का सीबैक फार्म भरवाया जा रहा है. उसमें से चिन्हित रोगियों के स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी एएनएम को दी जायेगी. स्क्रीनिंग के बाद उन मरीजों में संबंधित बिमारी होने पर निकट के पीएचसी में चिकित्सा के लिये बुलाया जायेगा. वहां समूचित चिकित्सा नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिये डीएमसीएच रेफर कर दिया जायेगा.

आशा ने 3347 लोगों का भरा सीबैक फार्म
जिला में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत पिछले एक फरवरी से अभी तक लगभग 3347 लोगों का सीबैक फार्म भरा है. इसमें 30 वर्ष से अधिक लोगों की संख्या 3166 है. उनमे से 111 मरीजों का स्क्रीनिंग एएनएम ने किया है. उनके उपचार की व्यवस्था निकटवर्ती पीएचसी में किया जायेगा. अब उन्हीं लोगों का स्क्रीनिंग डिटेल टैब पर अंकित किया जायेगा. इसके लिये एएनएम को 18 फरवरी को प्रशिक्षित किया जायेगा.

कुशेस्वरस्थान प्रखंड में सबसे अधिक 80 लोगों की हुई जांच
गैर संचारी रोग के तहत आशा ने 18 प्रखंडों में लोगों का टीबी, स्ट्रोक, कैंसर, ब्लड शुगर, बल्ड प्रेशर आदि रोग के बारे में पूछताछ कर रही है. उसके बाद संबंधित व्यक्ति का डिटेल अंकित किया जा रहा है. उसकी प्रवृष्टि सीबैक फार्म में की जा रही है. अभी तक 3347 लोगों से संबंधित बिमारियों को लेकर जानकारी ली गयी है. उनमें से 111 लोगों का पार्शियल स्क्रीनिंग किया जा चुका है. सबसे अधिक कुश्वेश्वरस्थान सतीघाट में 80 लोगों की जांच की गयी है. मनीगाछी में 10 लोगों का जांच किया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !