Breaking News

मैट्रिक परीक्षा सोमवार से, परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू

दरभंगा : आगामी 17 फरवरी से 22 फरवरी एवं 24 फरवरी 2020 को दो पाली में अर्थात् प्रथम पाली 09ः30 बजे पूर्वाह्न से 12ः45/12ः15 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 01ः45 बजे अपराह्न से 05ः00/04ः30 बजे अपराह्न तक दरभंगा जिला में 47 परीक्षा केन्द्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 आयोजित की गई है।


उक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा जिला द्वारा अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया गया है।


इस आदेश के तहत संबंधित सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 गज के व्यासार्द्ध (परिधि) में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, आग्नेयास्त्र या अन्य घातक हथियार, विस्फोटक आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।


वहीं 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 06ः00 बजे अपराह्न तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग एवं उपयोग भी निषिद्ध किया गया है। परीक्षा केन्द्रों के अन्दर मोबाईल फोन, बलू टूथ, वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, इलेक्ट्रोनिक पेन/घड़ी, पेजर, सेल्युलर फोन, ए.टी.एम. कार्ड एवं अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सुसंगत धाराओं के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/आरक्षी एवं सैन्य बल, सरकारी पासधारी, शवयात्रा, धार्मिक जुलूस, शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के मामले में शिथिल रहेगा।


परीक्षा केन्द्रों में 01. बी.के.डी. बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), दरभंगा 02. सी.एम. साईंस कॉलेज,दरभंगा 03. मारवाड़ी उच्च विद्यालय, दरभंगा 04. आर.एन.एम. बालिका उच्च विद्यालय, लहेरियासराय, 05. मारवाड़ी कॉलेज, दरभंगा 06. देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा 07. सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय 08. सुन्दरपुर उच्च विद्यालय, बेला, दरभंगा 09. राज उच्च विद्यालय, दरभंगा 10. एम.के.पी. विद्यापति उच्च विद्यालय, लहेरियासराय 11. एच.बी. सोगरा हसनउ च्च विद्यालय, दरभंगा 12. पूर्वांचल उच्च विद्यालय लहेरियासराय

13. सर्वोदय उच्च विद्यालय, गंगासागर, दरभंगा 14. ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीसागर, दरभंगा 15. आर.बी. जालान कॉलेज, दरभंगा 16. महात्मा गाँधी कॉलेज, दरभंगा 17. मिल्लत कॉलेज, दरभंगा 18. एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा 19. एम.ए.आर.एम. उच्च विद्यालय, लालबाग, दरभंगा 20. एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय, 21. के.एस. कॉलेज, दरभंगा 22. नागेन्द्र झा महिला कॉलेज, लहेरियासराय 23. एम.के. कॉलेज, दरभंगा 24. लोहिया चरण सिंह कॉलेज, दरभंगा 25. कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय, लहेरियासराय 26. ओपटीमम इन्टरनेशलन स्कूल, भीगो, दरभंगा 27. एम.आर.एम. कॉलेज, दरभंगा 28. रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल, लहेरियासराय 29. मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय, दरभंगा 30. पब्लिक स्कूल, लालबाग दरभंगा 31. माउण्ट समर पब्लिक स्कूल, लहेरियासराय 32. एन.भी. इग्लिश स्कूल, दरभंगा 33. रोज पब्लिक स्कूल, दरभंगा

34. सी.एम. कॉलेज, किलाघाट, दरभंगा 35. ब्रिलियेन्ट एकेडी, रानीपुर दरभंगा 36. हैरो इंग्लिश स्कूल, कटहलवाड़ी, दरभंगा 37. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, बेनीपुर 38. जयानन्द उच्च विद्यालय, बहेड़ा 39. एस.एम. जहिर आलम, टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बहेड़ा 40. बहेड़ा कॉलेज, बहेड़ा 41. अयाची मिथिला महिला कॉलेज, दरभंगा, बेनीपुर 42. जनता कोशी कॉलेज, बिरौल 43. ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल बाजार 44. श्री कृष्ण आईडियल पब्लिक स्कूल, सुपौल बाजार 45. संतोबा इन्टरनेशनल स्कूल, डुमरी रोड, सुपौल बाजार 46. मध्य विद्यालय बलिया, बिरौल 47. मध्य विद्यालय, सुपौल बाजार के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें

https://swarnimtimes.inthe-principle-of-no-work-no-pay-will-apply-to-striking-teachers-dm-dr-tyagarajan/
https://swarnimtimes.inspecial-vigilance-negligence-is-not-tolerated-in-police-and-magistrate-in-matriculation-examination-ssp-baburam/

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …