Breaking News

मैट्रिक परीक्षा में पुलिस व दंडाधिकारी बरतें विशेष सतर्कता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – एसएसपी बाबूराम

दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम द्वारा परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटे पहले कर्त्तव्य स्थल पर पहुँच कर परीक्षा का संचालन एवं विधि-व्यवस्था का संधारण करने का निदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी विशेष सतर्कता बरतें। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्ती से पेश आये। कहा कि किसी भी स्तर पर कोई ढ़िलाई नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार मैट्रिक परीक्षा को कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए परीक्षा के संचालन में बाधा डालने वालो को बख्शा नहीं जायेगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का यह स्पष्ट संदेश है इसे हड़ताली शिक्षकों को समझनी चाहिए.


दरभंगा डीएम डॉ त्यागराजन एस एम ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा पूरी कड़ाई से ली जायेगी। सभी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही बारीकी से जाँच की जायेगी। किसी भी परीक्षार्थी को अपने पास चिट पूर्जा, मोबाईल फोन या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ अन्दर नही ले जाने दिया जायेगा। सभी परीथार्थियों के निर्धारित कक्ष में बैठ जाने के उपरांत दुबारा उनकी बारीकी से जाँच की जायेगी।

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2020 के बीच मैट्रिक 2020 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। दरभंगा जिला में कुल 47 परीक्षा केन्द्रों में यह परीक्षा होगी। जिसको लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम सहित अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, प्रशिक्षु सहायक समाहर्त्ता विनोद दूहन, डीपीजीआरओ आर आर प्रभाकर, डीईओ महेश सिंह, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त जोनल दण्डाधिकारी, सुपर जोनल दण्डाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी,सभी केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

https://swarnimtimes.inthe-principle-of-no-work-no-pay-will-apply-to-striking-teachers-dm-dr-tyagarajan/

यह भी पढ़ें

https://swarnimtimes.inmatriculation-exam-from-monday-prohibitory-orders-apply-at-exam-centers-under-section-144/

यह भी देखें

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …