दरभंगा : बिहार प्रदेश युवा जदयू के संगठन सचिव राजेश्वर राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार का चौतरफा विकास हुआ है। बिहार में किये गये विकास कार्यों की सराहना देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशों में भी हो रही है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं। वे सबका साथ सबका विकास करने में विश्वास करते हैं। लोगों की पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों तथा नीतीश कुमार के प्रति आस्था व विश्वास है। नीतीश कुमार की कड़ी मेहनत लगन और समर्पण का ही नतीजा है कि आज बिहार तेजी से विकास कर रहा है।

प्रदेश उपध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली अभियान को घर घर पहुँचायें।
बता दें कि शिवराम पंचायत के गंगदह में ओम् प्रकाश के निवास पर जदयू के बैठक में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,बिहार प्रदेश युवा जदयू के संघटन सचिव राजेश्वर राणा उर्फ़ बिल्टू सिंह ,थाथोपुर के मुखिया राधा मण्डल ,आदित्य सिंह ,राजू सिंह मौजूद थे।
यह भी देखें
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !