Breaking News

झूठ को सच बनाने का नाटक कर रही भाजपा सरकार-अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार हिटलर के मंत्री गोएबल्स के रास्ते पर चल रही है और झूठ को सच बनाने का नाटक कर रही है।श्री यादव ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा है कि राज्यपाल के अभिभाषण में कानून का राज स्थापित करने का कपोल कल्पित दावा करने में भाजपा सरकार को जरा भी संकोच नहीं हुआ। हकीकत में भाजपा सरकार के जंगलराज में अपराधी मनमानी कर रहे हैं और सरकार तमाशा देख रही है।

उन्होंने कहा है कि गोरखपुर में सिपाहियों द्वारा एक युवती को धमकाकर गैंगरेप की घटना घटी और बुलंदशहर में एक छात्रा को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। सहजनवां में एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म हुआ। मेरठ में एमबीए की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म से नाराज छात्रों ने आईजी को घेरा। अयोध्या में एक नाबालिग से गैंगरेप के बाद उसका वीडियो वायरल होने पर लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं, यहां न पुलिस है, न प्रशासन।
सपा अध्यक्ष ने कहा है कि कानपुर देहात के मॅगटा गांव में भाजपा कार्यकताओं ने पुलिस से मिलकर दलितों पर लाठी, डंडे व हथियारों से लैस होकर हमला किया। उनके घरों में आग लगा दी। उसमें 31 दलित घायल हुए। प्रश्न है कि आखिर प्रदेश में निर्दोष नागरिकों का उत्पीड़न और महिलाओं तथा बच्चियों के साथ अपहरण, हत्या की घटना कब तक होती रहेगी।
श्री यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 वूमेन पावर लाइन की सेवाएं शुरू की थी। इनको भाजपाराज में निष्प्रभावी बना दिया गया। अपनी कारगुजारी दिखाने के लिए भाजपा ने बस एक काम यही किया कि 100 नंबर सेवा को 112 नंबर बना दिया। कानून व्यवस्था संभालना भाजपा सरकार के बस में नहीं है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …