दरभंगा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा 17 फरवरी 2020 को दरभंगा जिला के कुल 47 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण प्रारंभ हो गया है। पहले दिन प्रथम एवं द्वितीय पाली में विज्ञान विषय एवं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये प्रथम पाली में संगीत की परीक्षा हुई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
माध्यमिक परीक्षा 2020 को शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित सम्पन्न कराने हेतु बड़ी संख्या में सशस्त्र बल के साथ दण्डाधिकारी की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा स्वयं भी कई परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करके परीक्षा संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण का जायजा लिया गया। इसमें माउण्ट समर पब्लिक स्कूल, लहेरियासराय परीक्षा केन्द्र शामिल है।

वहीं सभी जोनल दण्डाधिकारी/सुपर जोनल दण्डाधिकारी/उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी लगातार संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखे हुए थे।
प्रथम पाली विज्ञान/संगीत विषय में आवंटित कुल 25708 परीक्षार्थियों में से 25044 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए एवं 664 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली विज्ञान विषय की परीक्षा में आवंटित कुल 25297 परीक्षार्थी में से 24718 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 579 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !