Breaking News

पॉस मशीन हुआ क्षतिग्रस्त तो डीलरों पर होगी एफआईआर

दरभंगा : जन वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थियों के बीच खाद्यान्न एवं के – आयल आदि की बिक्री करने में पूरी पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य से जिला के पीडीएस दुकानदारों को e- POS मशीन उपलब्ध कराया गया है.

लेकिन ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रहीं है कि कतिपय डीलरों द्वारा e- POS मशीन में छेड़ छाड़ कर पहले इसे क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है एवं लाभार्थियों के बीच मैन्युअली वितरण किया जाता है.


जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दरभंगा ने बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सदर प्रखंड दरभंगा को क्षतिग्रस्त e- POS मशीन संख्या 11190565983 की जाँच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर प्रतिवेदन भेजने को कहा है.
साथ ही जिला के अन्य सभी पणन पदाधिकारियों को भी जिला में आवंटित सभी e- POS मशीन की जाँच कर समुचित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया है.

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …