Breaking News

बिहार में हड़ताल पर शिक्षक, स्कूलों में लटका ताला

देखें वीडियो भी

डेस्क : माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक बेमियादी हड़ताल पर चले गये. इस कारण स्कूलों में ताला लटक गया है.

उधर, शिक्षकों ने जिला मुख्यालय में धरना प्रारंभ कर दिया है. स्कूलों में तालाबंदी एवं मूल्यांकन कार्य बहिष्कार कर शिक्षक अपनी भागीदारी धरना में सुनिश्चित की. शिक्षक नेताओं ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही रवैया के कारण उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा. शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी के हितों पर सरकार ने कुठाराघात किया है. 

बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ गोपगुट के राज्यव्यापी आह्वान पर गुरुवार को सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने हड़ताली शिक्षकों के समर्थन में पोलो मैदान लहेरियासराय से जिला पदाधिकारी कार्यालय होते हुए टावर चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला.

प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व महासंघ गोपगुट के जिला संयोजक नंदन कुमार सिंह, संतोष पासवान उर्फ गुड्डु, डॉ. संतोष कुमार यादव ने किया. मौके पर चंद्रकांत चौधरी, फतह आलम, मो. गुफरान, संतोष मंडल, विनोद राय, नफीस, हरिश्चंद्र झा व अन्य शामिल थे.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …