राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कैसिनो चलाने के लिए लाइसेंस देने से इंकार किया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में भाजपा के हर्षवर्धन वाजपेयी द्वारा इस संबंध उठाए गए सवाल पर यह लिखित जानकारी दी। वाजपेयी ने इस संबंध में कई जगह कैसिनों चलाने से राजस्व बढ़ोतरी की बात की। उनकी इस बात का विपक्ष के सदस्यों ने समर्थन किया। सीएम ने कहा कि कैसिनो एक निश्चित प्रकार के जुआ की सुविधा है। कैसिनो को लाइसेंस दिये जाने से प्रदेश में जुआ, सट्टा एवं लाटरी जैसी गतिविधियों को रोकना विधिक रूप से सम्भव नहीं हो पायेगा तथा इनको बढ़ावा मिलेगा, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के नागरिकों की आर्थिक एवं नैतिक स्थिति नकारात्मक रूप से प्रभावित होगी तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होगी।श्री वाजपेयी ने कहा कि क्या मुख्य मंत्री बताने की कृपा करेंगे कि गोवा राज्य की भांति प्रदेश में भी गैरकानूनी जुआ रैकेटो को रोकने और भारी मात्रा में पर्यटन और टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने हेतु कैसिनो के लाइसेंस आवंटित करने पर सरकार विचार करेग
Check Also
एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …
कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !