दरभंगा : जनगणना 2021 के तहत पर्यवेक्षकों के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक की सीमाओं का मोबाइल ऐप के द्वारा अंकित करने के कार्य की जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को जिलास्तरीय चार्ज अधिकारी एवं सहायक चार्ज अधिकारी को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया.
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
बीते सोमवार से प्रारम्भ हुए जनगणना 2020-21 के विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण के क्रम में मंगलवार को चार्ज रजिस्टर का निर्माण, मकान सूचीकरण ब्लॉक का निर्माण, एच.एल.ओ., सी.एम.एम.एस. पोर्टल आदि विषयों का प्रशिक्षण हुआ.दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का संचालन सहायक निदेशक जनगणना कार्य/ नागरिक निबंधन, बिहार प्रमोद कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी मधुबनी राजेश कुमार सिन्हा, अपर जिला जनगणना पदाधिकारी-सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव, सहायक योजना पदाधिकारी सुजाता कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता बेनीपुर चंदन कुमार, जिला सूचना विज्ञानं पदाधिकारी राजीव झा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बेनीपुर राजेश कुमार झा एवं अन्य मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया।

जिला अपर जनगणना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके उपरांत वे सभी चार्जों में जाकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। CMMS पोर्टल के माध्यम से सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पहले नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तदंतर उन्हें संबंधित ग्रामों में अलग अलग प्रगणक खंडों का आवंटन किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर में डीडीसी कारी महतो, डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा, सभी चार्ज/ सहायक पदाधिकारी आदि भाग लिये.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !