डेस्क : होली के दिन से ही बिगड़ा मौसम का मिजाज अभी चार दिनों तक सुधरने वाला नहीं है। गुरुवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में तो बादल छाये ही रहेंगे, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में बादल छाने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। तापमान भी एक से दो डिग्री तक गिरेगा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन बनने का असर बिहार पर दिख रहा है। गुरुवार को पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद और औरंगाबाद में बादल छाये रहेंगे। गया में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक पूरे बिहार में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश होगी।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
पटना में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आई। भागलपुर का तापमान भी एक डिग्री तक गिरा। हालांकि गया और पूर्णिया के तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं बादल छाये रहने के कारण रात के तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में बारिश के कारण दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !