दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि कोरोना वायरस (एनकोबिड) से घबड़ाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। लेकिन सभी को सावधानी एवं सतर्कता बरतनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सावधानी एवं सतर्कता बरतने हेतु एडवायजरी जारी किया गया है। इसके तहत लोगों के बीच जागरूकता फैलायी जा रही है। उन्हें ‘‘क्या करें एवं क्या न करें’’ के बारे में बताया जा रहा है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
डीएम ने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। हाथ को साबून से अच्छी तरह से बार-बार धोयें। हो सके तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। हाथ से चेहरा एवं आँख को छूने से बचें। छींक आती हो तो नाक के पास साफ रूमाल या तौलिया रखें। विदेश यात्रा से भी बचें।

उन्होंने कहा कि डी.एम.सी.एच. में 10 आयसोलेशन वार्ड तैयार हालत में रखा या है। किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर यहाँ उनका रक्त सैंपल कलेक्ट किया जायेगा और जाँच हेतु पटना भेजा जायेगा। कहा कि जाँच में पुष्टि होने पर भी घबड़ाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मोर्टलिटी रेट अत्यंत कम है। सिर्फ संवेदीकरण एवं जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अफवाहों को फैलने से रोकें। अफवाहों पर बिल्कुल ही ध्यान न दें। सरकार द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तैयारियाँ चल रही है, इसमें सहयोग करें। उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता एवं सतर्कता बरतने के संदर्भ में आयोजित बैठक में कहीं है।
सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करें, उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करायें। कहा कि आज क्राइम मीटिंग में पुलिस पदाधिकारियों को भी कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अफवाह पर रोक लगाने हेतु कहा गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को कोरोना वायरस के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने को कहा गया है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस., जीविका आदि को भी अपने पोषक क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का निदेश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को वंडर एप द्वारा एलर्टेड गर्भवती महिलाओं को अलग से कैंप लगाकर उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। कहा कि आशा कार्यकत्ताओं का परफोर्मेस बिल्कुल ठीक नहीं है। इसलिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आशा कार्यकर्त्तावार प्रतिवेदन संकलित कर प्रतिवेदित करने को कहा गया। कहा कि जिन आशा कार्यकर्त्ताओं के द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, उन्हें पदमुक्त कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वंडर एप से जिस गर्भवती महिला का एलर्ट जारी हुआ है, उनका फोलोअप करें। इसे वंडर एप में प्रविष्टि भी करें।
इस बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अधीक्षक, डी.एम.सी.एच. डॉ. आर.आर. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस., डी.पी.एम., स्वास्थ्य आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !