Breaking News

नक्सली धमकी के छठे दिन भी काम बंद !

इटखोरी (रांची ब्यूरों) : पारण-चतरा सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर अधर में लटकता में दिख रहा है. नक्सली धमकी के छठे दिन भी काम बंद रहा. कंपनी के अधिकारी व कर्मी इतने डरे हुए है कि चाह कर भी काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं. सरकार व जिला प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही काम शुरू करना चाहते हैं. सड़क निर्माण कार्य बंद होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लोगों में काफी नाराजगी है. कई जगहों सड़क खोद कर छोड़ दिया गया है. यह सड़क सरकार व जिला प्रशासन के लिए प्रतिष्ठा सवाल बना हुआ है. इतने दिनों तक सड़क का काम बंद होना सरकार की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रहा है. नक्सलियों के आगे जिला प्रशासन नतमस्तक हो गया है.

ज्ञात हो कि सोमवार की शाम को एक नक्सली संगठन ने लेवी के लिए काम बंद करा दिया था. जो अब तक बंद है. सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोग काफी खुश थे.

लोगों को जर्जर सड़क से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी. लेकिन टीपीसी ने काम बंद करा दिया है. इस संबंध में कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति यहीं रही, तो हमलोग काम नहीं करेंगे. काम बंद होने से कई अधिकारी व कर्मियों की छुट्टी कर दी गयी है.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …