Breaking News

सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ नमाज न पढ़ने दी जाये : योगी

1330 तबलीगी जमात के लोग पहचाने गए

258 विदेशी नागरिकों की हुई पहचान

200 लोगों के पासपोर्ट जब्त किए गए

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्रवाई हो

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि तबलीगियों की गलतियों का खामियाजा पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रदेश वासियों को नहीं भुगतने देंगे। सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ नमाज ना पढ़ने दी जाए। जो लोग लाकडाउन का उल्लंघन कर ऐसा करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर टीम 11 के साथ मीटिंग में यह बात कही। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि क्वारंटीन सेंटरों में भी अच्छी व्यवस्था हो, भोजन इत्यादि का बेहतर प्रबंध हो। साथ ही सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो ताकि कोई मरीज भाग ना सकें, ऐसा होने पर डीएम और एसपी सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे।

उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात से लौटे हर व्यक्ति को हर हाल में ढूंढ निकाला जाए। उसकी पूरी निगरानी हो। जो विदेशी हैं उनके पासपोर्ट जब्त कर जांच हो। कानून तोड़ा है तो एनडीआरएफ एक्ट के तहत कार्रवाई हो। जिन्होंने छुपाया है या अवैध ढंग से शरण दी है उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। असल में प्रदेश में अब तक तबलीग से जुड़े 1330 लोग यूपी में चिन्हित हो चुके हैं। इनमें 258 विदेशी नागरिक हैं, इन सभी को क्वारंटीन कर जांच की जा रही है।

200 लोगों के पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है, तमाम लोगों के खिलाफ अवैध शरण देने का मामला दर्ज हुआ है। सीएम ने इसी मीटिंग में कहा है कि तबलीगी जमात से जुड़े जिन लोगों को क्वारंटीन किया गया है, उनकी सख्ती से निगरानी की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग और हेल्थ के सारे प्रोटोकाल का सख्ती से उनसे पालन कराया जाए। साथ ही यदि वे पुलिस कर्मियों या स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सहयोग न करें और बदसलूकी करें तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …